सागवाड़ा: घोटाद स्कूल में ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शुरू
सागवाड़ा। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल घोटाद में 17 से 19 वर्ष छात्र वर्ग का ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रकाशचंद्र डेंडोर, अध्यक्ष जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक अनोपसिंह सिसोदिया और विशिष्ठ अतिथि शैलेष भट्ट,दशरथसिंह चौहान व सुखलाल पाटीदार थे। प्रधानाचार्य वेचात डेंडोर ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला शिक्षाधिकारी सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में प्रतिभाओं को निखारने की बात कही। संचालन मनोहर जोशी ने किया व आभार रमणलाल पाटीदार ने जताया। इस अवसर पर प्रभुलाल पाटीदार, देवीलाल पंचाल,वीरेंद्रसिंह राव, मनमोहन चौबीसा,रसिक सेवक, प्रवीण पाटीदार,गुलाबजी पाटीदार, संध्या भट्ट, नटवरसिंह चौहान सहित ग्रामीण व शिक्षक मौजूद थे।