पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय व स्नानघर बनाने से मिलेगी राहत

शौचालय व स्नानघर बनाने से मिलेगी राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागवाड़ा। हरियाला चौराहे पर स्टील रेलिंग, टाइल्स लगवाने, सार्वजनिक शौचालय व स्नानघर बनवाने और धार्मिक आयोजनों के लिए चामड़िया तलाब पर घाट बनाने की लोगों ने मांग की है। पालिकाध्यक्ष निर्मला अहारी को ज्ञापन सौंप कर राहत दिलाने की मांग की है।

पूर्व पार्षद मांगीलाल डामोर,मनु, रेखा, रमेश, हरीश,गणेश,संतोष सहित नागरिकों ने बताया कि चौराहे के पास एक नल व हैंडपंप खुदवाने की आवश्यकता है। भागा डूंगरा में पिछले छह माह से नलों में पानी नहीं आने और बार बार जलदाय विभाग को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड नंबर 25 में भागा डूंगरा, मरमुरी बस्ती, काली घाटी, कंसारों की माता क्षेत्र में कई महिनों से स्ट्रीट लाइटें भी बंद है। गर्मी के समय में यहां काईं हैंडपंप भी बंद पड़े हैं, पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...