पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहसाणा में धर्मगुरु का दीदार कर लौट रहे बोहरा परिवार के 6 लोगों से हाईवे पर आधी रात लूटपाट

मेहसाणा में धर्मगुरु का दीदार कर लौट रहे बोहरा परिवार के 6 लोगों से हाईवे पर आधी रात लूटपाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सीमलवाड़ा/बांसिया

गुजरात के मेहसाणा में धर्मगुरु के दीदार कर लौट रहे सागवाड़ा के बोहरा समुदाय के 5 लोगों के साथ ही कार चालक के साथ आधी रात को लूटपाट की वारदात हुई।

बोलेरो में आए बदमाशों ने धारदार हथियारों से डरा-धमकाया और हमला करते हुए जेवरात, नकदी और जो कुछ मिला वह सब लूट लिया। करीब 6 लुटेरे बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस की तलाशी के दौरान बोलेरो लावारिस हालत में मिली, जिसमें पत्थर भरे हुए थे। माना जा रहा है कि बोलेरो को बदमाश यहीं छोड़कर दूसरे वाहन से भाग गए होंगे, ताकि पकड़ में नहीं आएं।

वारदात मंगलवार रात करीब 1.15 बजे सीमलवाड़ा-मांडली रोड पर देवगांव जीएसएस के पास हुई। उस समय सागवाड़ा का बोहरा परिवार सलमा बाई (55), मुनीरा (40), मुस्तफा (30), ताहेर (12) गुजरात के मेहसाणा में धर्मगुरु के दीदार को गए थे। रात के समय पूरा परिवार कार से वापस लौट रहा था। कार चालक अख्तर पुत्र शब्बीर लखारा, मुसलमान निवासी सिंधी कॉलोनी सागवाड़ा चला रहा था। अख्तर ने बताया कि लौटते समय देवगांव जीएसएस के पास पीछे से एक बिना नंबर की बोलेरो जीप ने आकर टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो को आगे लाकर आड़ी लगा दी, जिससे वे रुक गए।

बोलेरो में से 6 व्यक्ति उतरे, जिनके हाथों में धारदार हथियार, लट्ठ थे। लुटेरों ने हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी, फिर डराते-धमकाते हुए लुटेरों ने खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद उसे गड्ढे में धकेल दिया। गाड़ी की चाबी निकाल ली। कार में पीछे बैठे बोहरा परिवार के 2 बच्चे, 2 औरतें और 1 पुरुष को भी डराया-धमकाया एवं मारपीट की। इसके बाद जेवरात, नकदी लूटकर भाग गए। चालक अख्तर ने बताया कि उसके पर्स में 1500 रुपए, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कार की चाबी लूटकर ले गए।

पुलिस ने शुरू की तलाश, 12 घंटे बाद पत्थरों से भरी बोलेरो मिली

धंबोला सीआई ब्रजेश कुमार, श्रवण कुमार, गजराजसिंह, राजेश पाटीदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए आधी रात से ही पड़ताल शुरू कर दी। नाकाबंदी करवाई और पीड़त लोगों के बताए अनुसार ही तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। हालांकि पुलिस ने पड़ताल जारी रखी और छानबीन की तो ठीक 12 घंटे बाद पुलिस को पहला सुराग मिला। इसमें लूट में प्रयुक्त हुई बोलेरो जीप सरथुना से आगे बाकोर, गुजरात के पास सूनसान जगह पर लावारिस हालत में खड़ी हुई मिली। इसमें लूट के लिए लाए गए पत्थर और लट्ठ भी मिले जो लुटेरे लेकर आए थे।

भास्कर न्यूज | सीमलवाड़ा/बांसिया

गुजरात के मेहसाणा में धर्मगुरु के दीदार कर लौट रहे सागवाड़ा के बोहरा समुदाय के 5 लोगों के साथ ही कार चालक के साथ आधी रात को लूटपाट की वारदात हुई।

बोलेरो में आए बदमाशों ने धारदार हथियारों से डरा-धमकाया और हमला करते हुए जेवरात, नकदी और जो कुछ मिला वह सब लूट लिया। करीब 6 लुटेरे बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस की तलाशी के दौरान बोलेरो लावारिस हालत में मिली, जिसमें पत्थर भरे हुए थे। माना जा रहा है कि बोलेरो को बदमाश यहीं छोड़कर दूसरे वाहन से भाग गए होंगे, ताकि पकड़ में नहीं आएं।

वारदात मंगलवार रात करीब 1.15 बजे सीमलवाड़ा-मांडली रोड पर देवगांव जीएसएस के पास हुई। उस समय सागवाड़ा का बोहरा परिवार सलमा बाई (55), मुनीरा (40), मुस्तफा (30), ताहेर (12) गुजरात के मेहसाणा में धर्मगुरु के दीदार को गए थे। रात के समय पूरा परिवार कार से वापस लौट रहा था। कार चालक अख्तर पुत्र शब्बीर लखारा, मुसलमान निवासी सिंधी कॉलोनी सागवाड़ा चला रहा था। अख्तर ने बताया कि लौटते समय देवगांव जीएसएस के पास पीछे से एक बिना नंबर की बोलेरो जीप ने आकर टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो को आगे लाकर आड़ी लगा दी, जिससे वे रुक गए।

बोलेरो में से 6 व्यक्ति उतरे, जिनके हाथों में धारदार हथियार, लट्ठ थे। लुटेरों ने हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी, फिर डराते-धमकाते हुए लुटेरों ने खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद उसे गड्ढे में धकेल दिया। गाड़ी की चाबी निकाल ली। कार में पीछे बैठे बोहरा परिवार के 2 बच्चे, 2 औरतें और 1 पुरुष को भी डराया-धमकाया एवं मारपीट की। इसके बाद जेवरात, नकदी लूटकर भाग गए। चालक अख्तर ने बताया कि उसके पर्स में 1500 रुपए, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कार की चाबी लूटकर ले गए।

कब: देवगांव जीएसएस के पास मंगलवार देर रात करीब 1.15 बजे

कैसे : बोलेरो आड़ा लगाकर 6 बदमाश उतरे, धारदार हथियारों से धमकाया

पुलिस को मिली बोलेरो में भरे पत्थर।

हमले में क्षतिग्रस्त हुई पीड़ितों का वाहन।

इनमें अब भी खौफ

ताेहर

एमपी की गैंग होने का अनुमान : सीआई ब्रजेश कुमार ने बताया कि लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग एमपी के होने का संदेह है जो रात के समय हाईवे पर घूमते हैं और सुनसान जगह देखकर वाहनों को रोककर पथराव करके वाहन में बैठे लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। इसमें बरामद की गई बोलेरो जीप के भी चोरी के होने की अनुमान है, जिसे वह छोड़कर भाग गए। जीप मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

वारदात की जगह से 2 किमी पहले नाकाबंदी थी : जिस जगह पर लूटपाट की वारदात हुई, इससे ठीक 2 किमी पहले मांडली सरथुना में नाकाबंदी थी। मंगलवार रात को भी एसआई दिलीपसिंह शक्तावत मांडली में नाकाबंदी कर रहे थे। मेहसाणा से लौट रहा बोहरा परिवार भी इसी नाकाबंदी से गुजरा और पीछे से लुटेरों की जीप भी इसी नाकाबंदी से निकली और दो किमी आगे जाते ही देवगांव जीएसएस के पास यह वारदात हो गई।

सलमा

अख्तर

खबरें और भी हैं...