पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 32 केवी तार टूटने से कई वार्डों के नलों में नहीं आया पानी, लोग हुए परेशान

32 केवी तार टूटने से कई वार्डों के नलों में नहीं आया पानी, लोग हुए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहसपुर लोहारा| नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार की रात में मुक्तिधाम के सामने 132 केवी लाइन का तार टूट जाने के कारण शहरी क्षेत्र के 9, 10, 11 सहित कई वार्डों में शुक्रवार की सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई। इस कारण दिन की शुरूआत लोगों को परेशानी के साथ करना पड़ा। बिजली तार टूटने से जहां पूरी रात बिजली गुल रही और टंकी में पानी नहीं भरा जा सका। जिससे सुबह सुबह नगर मेंं पानी आपूर्ति बुरी तरह बाधित रही। लोग पानी के लिए इधर उधर भटकते रहे। विनीत मेहरा ने बताया कि पड़ोसी के यहां जाकर बोर से पानी लेना पड़ा। तब जाकर कामकाज के लिए पानी की व्यवस्था हाे पाई। नगर पंचायत के जलप्रभारी आत्माराम साहू ने बताया कि 132 लाइन की तार रात में टूट गया था। उसे विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर एक बजे आकर बनाए हैं। उसके बाद शाम 4 बजे से पानी सप्लाई शुरू हो गया।

खबरें और भी हैं...