भास्कर न्यूज | सहसपुर लोहारा
खेत से वापस आ रहे मोहनपुर निवासी जयसिंह पिता इतवारी गोंड़ (60) पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बीट 253 में घुघवादहरा के पास सुबह नौ बजे भालू के हमले से घायल जय सिंह ने टंगिया से भालू को भगाया।
घायल जय सिंह ने बताया कि घुघवादहरा के पास भालू को देखकर वह डर गया और दौड़ने लगा। उसी समय भालू ने हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन, सिर, हाथ में जख्म हो गया है। इसके बाद उसका बेटा नारायण ने 108 और फारेस्ट गार्ड श्रीराम गुप्ता काे फोन लगाया। फारेस्ट गार्ड सूचना मिलते ही तुरंत घर पहुंचा। लेकिन 108 में संपर्क नहीं हो पाया। फारेस्ट गार्ड ने बताया कि गांव के ही निजी वाहन में बैठाकर लोहारा हॉस्पिटल ले आया। यहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। डॉ. संजय खरसन ने बताया कि भालू के काटने से गर्दन, दायां हाथ और बांह में गहरा घाव है। गले को मूव नहीं कर पा रहा है।
सहसपुर लोहारा. इलाज करते हुए। डॉक्टर।