पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गड्‌ढे में धंसा पहिया, हादसे में 15 लोग जख्मी

गड्‌ढे में धंसा पहिया, हादसे में 15 लोग जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सहसपुर लोहारा

ब्लॉक के बीरेन्द्र नगर से सवारी लेकर शनिवार रात 11 बजे बासिनझोरी जा रहा एक मालवाहक रेंगाटोला के पास निर्माणाधीन सड़क के गड्‌ढे में पहिया धंसने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हाे गए है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल लोहारा ले जाया गया है। गंभीर रूप से चोटिल 3 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बासिनझोरी और बांधाटोला के पटेल परिवार के 38 लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीरेन्द्र नगर गए थे। शनिवार रात 11 बजे वे सभी एक मालवाहक में सवार होकर गांव लौट रहे थे। तभी बीरेन्द्र नगर से 5 किमी दूर रेंगाटोला गांव के पास चलती गाड़ी का पहिया निर्माणाधीन के गड्‌ढे में धंस गया, जिससे सवारी इधर-उधर छिटक गए। हादसे में 15 लाेग घायल हुए, जिन्हें संजीवनी 108 की मदद से रात में ही अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सीमा, हलकहीन बाई और जलकुंवर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में 15 घायल, 3 गंभीर: हादसे में सीमा पटेल पति मोहित (30), सुधियारिन बाई पति सुखराजी (45), कुंवारिया पटेल पति विश्वनाथ (40), हकलहीन पटेल पति महकलाल (54), सनमत पटेल (38), जलकुंवर पटेल (45), मंगला पटेल (55), दोगेश्वर पिता ढलसिंग (16), ललिता पटेल (6), खंजरहीन पटेल (53), लखन कुंवर पटेल (68), शांति बाई पटेल (38), पीरबाई पटेल (50), चैती बाई पटेल (53) और निरसिया पटेल (28) के सिर, पीठ व पैर में चोटें आई है। तीन घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

सहसपुर लोहारा. हादसे के बाद सामुदायिक अस्पताल लोहारा में भर्ती घायल।

जिला अस्पताल रेफर

ज्यादातर घायलों को मामूली खरोंच आई थी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल 3 महिलाओं में दो के हाथ फैक्चर हो गए। एक को छाती में दर्द थी, जिसके चलते जिला अस्पताल रेफर किया है। डॉ. संजय खरसन, एमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा

खबरें और भी हैं...