सेनेटरी नैपकिन इन्सीनरेटर मशीन का किया शुभारंभ
साहेबगंज|उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति साहेबगंज के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, साहेबगंज में सेनेटरी नेपकिन इन्सीनरेटर मशीन का अधिष्ठापन एवं शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त ने कहा कि प्रथम फेज में यह मशीन जिले के सभी 9 कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में अधिष्ठापित किया जायेगा। मुख्य रूप में इस मशीन के माध्यम से मैन्सुरेशन के दौरान उपयोग होने वाले पेड का समुचित निपटान किया जायेगा। इस तरह की मशीन पुरे जिले में पहली बार यहां अधिष्ठापित की गई है। जिससे स्कूली में पढ़ने वाले छात्राएं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के मामले में अव्वल रहे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, साहेबगंज ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं स्वच्छता हमारी आदतों में होना चाहिए । कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, साहेबगंज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्वच्छता प्रेरक बसंत कुमार, अनीमा सिंह, पिंटू कुमार, हर्ष वर्धन, एवं स्कूल के शिक्षक तथा छात्राएं मौजूद थी।