पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉलेज कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमहल महाविद्यालय के आंतरिक कोष से नियमित मासिक वेतन भुगतान की मांग को लेकर बी एल एन एल बोहरा डिग्री कालेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तरकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन हड़ताली कर्मियों ने महाविद्यालय परिसर में आहूत धरना के क्रम में अपने संबोधन में बताया कि उनलोंगो के द्वारा महाविद्यालय में लगातार विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन किया जा रहा है। बताया कि अन्य संबंद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों नियमित रूप से मासिक वेतन भुगतान किया जा रहा है तो आखिर इस महाविद्यालय के कर्मियों मासिक वेतन भुगतान के अभाव में आर्थिक व मानसिक हानि उठाने पर मजबूर होना क्यों पड़ रहा है। उनलोंगों के द्वारा कई बार शासी निकाय को लिखित व मौखिक रूप से जानकारी देते हुए भुगतान की मांग की गई है। परंतु अभी तक उक्त मामले को लेकर कोई सकारात्मक पहल नही किया गया है। कर्मियों ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में करीब तीन हजार छात्र छात्राएं नामांकित है। ऐसे में पठन पाठन एवं कार्यालय कार्य के साथ साथ परीक्षा के दौरान कार्य का अतिरिक्त बोझ भी उनलोंगों को वहन करना पड़ता है। हड़ताली कर्मियों ने कालेज प्रबंधन, शासी निकाय व विश्वविद्यालय प्रबंधन से मामले में सकारात्मक पहल की मांग की। मांग के मानेजाने तक हड़ताल के जारी रखने की बात कही गई। तीसरे दिन धरना स्थल पर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मीगण शिवानंद ठाकुर, प्रो. कालाचंद साहा, प्रो. मुख्तार अंसारी, शीतांशु शेखर पाठक, प्रोफेसर सुभाष चंद्र साहा, परिमल विश्वास, जयशंकर यादव, जियाउल हक, अनिल साहा, गिरीन्द्र कुमार, अजय कुमार सिंह, सुरेंद्र नाथ पांडे, चंदन किशोर, ओमप्रकाश साहा, मोहन कुमार राय, अशोक कुमार मंडल, अंकित सौरव, निमाय नारायण यादव, सुबोल दुबे, बेटका बेसरा सहित अन्य भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...