समकालीन अभियान के दौरान दो वारंटी गिरफ्तार
साहेबगंज| राजमहल थाना क्षेत्र से समकालीन अभियान में थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना अंतर्गत समस्तीपुर से पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त बहारुद्दीन शेख को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध राजमहल थाना कांड संख्या 261/17 दर्ज था। वह राजमहल व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम कोर्ट का वारंटी था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज है। राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान निवासी रमेश मंडल को राजमहल पुलिस ने पीसीआर केस में कन्हैया स्थान उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।