पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

48 मवेशियों के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकुड़|रविवार को जिले के सिमलौंग ओपी अंतर्गत चटकम बाजार व धमनी मोड़ के बीच पुलिस ने 48 मवेशियों समेत एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी कर पशु तस्करों को धर दबोचा गया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया पशु तस्कर साहेबगंज जिला का बरहेट निवासी अनवर अंसारी है। अनवर के अनुसार बिहार के बांका से मवेशियों को हिरणपुर हाट होते हुए पश्चिम बंगाल के पशु वधशाला में ले जाया जा रहा था।

खबरें और भी हैं...