पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गठन के दौरान ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गठन के दौरान ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।

विरोध

समिति चयन में हंगामा, मुखिया को बंधक बनाया

नहीं हुई ग्राम विकास समिति का गठन

भास्कर न्यूज|साहेबगंज

उधवा प्रखंड के पूर्वी उधवा पंचायत में ग्राम विकास समिति के गठन में गतिरोध जारी है। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी ग्रामीणों के विरोध के कारण गठन की प्रक्रिया स्थगित हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्वी उधवा पंचायत में रविवार को ग्राम विकास समिति गठन को लेकर लगभग तीन हजार ग्रामीण पहुंचे थे। जो ग्राम विकास समिति के दौरान चुनावी माहौल की तरह भीड़ लग गई, जो अध्यक्ष पद पर तीन महिलाओं ने दावेदारी पेश की, लेकिन आपस में सहमति नहीं बनने पर ग्राम विकास समिति का गठन नहीं हो सका। वहीं अध्यक्ष पद के एक महिला दावेदार के समर्थकों ने पंचायत सचिवालय में लगभग एक घंटे तक मुखिया मनोहर मंडल को बंधक बनाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत भवन के बाहर जमकर हंगामा किया। लोगों में चर्चा है कि गठन के दौरान अध्यक्ष पद पर सहमति नहीं होने पर दूसरे गांवों के लोगों के साथ हाथापाई भी हो गई। विरोध व हंगामा को देखते हुए रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक पंचायत सचिवालय से फरार हो गए। दूसरे दिन भी ग्राम विकास समिति का गठन नहीं हो पाया।

तीन महिलाओं ने की दावेदारी, सहमति नहीं होने पर नहीं हो सका कमेटी गठन

क्या कहते हैं मुखिया

इस संबंध में पूर्वी उधवा पंचायत के मुखिया ने बताया कि उक्त ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक बंधक बनाया। जिसके बाद मामला शांत करने के लिए ग्रामीणों की मांग पर सहमति पत्र लिखकर दिया गया हैं, लेकिन फिर भी बीडीओ से इस संबंध में दिशा-निर्देश मांगा गया है।” मनोहर मंडल, मुखिया

खबरें और भी हैं...