पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शटर काट ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमहल थानाक्षेत्र के मंडई में शटर कटवा गिरोह ने शनिवार की रात एक ज्वेलरी दुकान से रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। इस संदर्भ में पीड़ित दुकानदार कटिहार निवासी विकास कुमार साहा ने बताया कि उन्होंने मंडई में लगभग आठ माह पूर्व ही यह दुकान खोली है। प्रत्येक दिन शाम को दुकान बंद कर वह अपने जीजा कल्याणचक निवासी मोतीलाल साहा के पास चला जाता है। हमेशा कि तरह शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर कल्याणचक चला गया। रविवार सुबह मंडई से किसी ने मोबाइल पर उन्हें बताया कि दुकान का शटर एवं ताला टूटा है। जब वह दुकान पहुंचे दुकान के अंदर लोहे की अालमारी के लॉकर से दो किलो से अधिक चांदी के बने चेन, पायल, अंगूठी, ब्रास्लेट, कंगन आदि चोरी हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार, एसआई प्रयाग दास, रूदल सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चोरी के बाद खाली पड़ी दुकान।

खबरें और भी हैं...