साहेबगंज | बीते 26 दिसंबर 17 को बोकारो जिले में स्टेट बैंक से 56 लॉकर काटकर चोरों ने करोड़ों रुपये चोरी मामले में बोकारो पुलिस ने राधानगर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत चामाग्राम में बीते बुधवार की रात्रि एक संदिग्ध के घर में छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के घर से एक मोबाइल एवं एक टार्च बोकारो पुलिस को हाथ लगी। हालांकि बोकारो पुलिस मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल्स के अनुसार मामले की खुलासा करने में जुटी हैं। विदित हो कि 26 दिसंबर को बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ के समीप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की प्रशासनिक भवन शाखा में कुल 56 लॉकर तोड़कर करोड़ों रुपये की जेवरात एवं नकदी उड़ा लिए थे। चोरी की घटना में हसन चिकना सहित उनके गिरोह ने घटना को अंजाम दिया था। इस चोरी मामले में साहिबगंज जिले के राधा नगर क्षेत्र के रहने वाले के हसन चिकना गिरोह का नाम सामने आया था। बीते 26 दिसंबर को बोकारो जिले से एसबीआई 56 लॉकर काटकर करोड़ों रुपए के जेवरात व नकदी को हसन चिकना समेत उनके गिरोह ने चुरा लिए थे। हसन चिकना समेत उसके सहयोगियों की कई शहरों में अचल संपत्ति है। हसन चिकना का करोड़ों रुपये का मकान है, जबकि कोई व्यवसाय नहीं है।