पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रूबेला वायरस की रोकथाम को ले बीडीओ ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थयकर्मियों के साथ बैठक करते बीडीओ।

भास्कर न्यूज|साहेबगंज

प्रखंड कार्यालय राजमहल में बीडीओ अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा रोग से जुड़े रुबेला वायरस से फैलने वाली बीमारी और उसके बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के संदर्भ में जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने उपस्थित शिक्षा विभाग एवं बाल विकास परियोजना कर्मियों को उक्त वायरस से फैलने वाले रोग के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि खसरा रोग के समान ही इसके प्रारंभिक लक्षण है। इसमें बच्चों में अंधापन आने और मानसिक रूप से कमजोर होने के लक्षण प्रकट होने लगते है। उन्होंने बताया कि खसरा रोग के समान ही प्रारंभ में बुखार आता है और शरीर पर दाग उत्पन्न होने लगते है। इस क्रम में बताया गया कि आगामी 26 मई से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जो एक माह तक चलेगा। नौ माह से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों को यह टीका दिया जाएगा। पहला दो सप्ताह विभिन्न विद्यालयों में तथा उसके बाद दो सप्ताह आंगनबाड़ी केन्द्रों में अभियान चलाए जाने के बाद बचे दिनों में घर घर जाकर एएनएम व साहियागणों द्वारा टीकाकरण अभियान को चलाया जाएगा। इस क्रम में बताया गया कि आगामी मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रधान या अन्य शिक्षकों के साथ प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित कर अभियान की सफलता को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मौके पर बीडीओ अजय कुमार रजक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार, बीईईओ धीरेन्द्र कुमार, शिक्षा परियोजना बीपीओ दीपक मंडल, बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिकागण ज्ञानी बाड़ा, सबीना हेम्ब्रम, स्वास्थ्य विभाग से अमित सिंह, अमित कुमार, गणेश मंडल, बास्की कुमार, एमटीस कार्यकर्ताओं सहित अन्य भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...