पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिटफंड कंपनी की जांच करने पहुंची सीबीआई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहेबगंज|सीबीआई इकोनामिक अफेंस रांची की टीम ने राजमहल प्रक्षेत्र में 2010 से 2013 तक संचालित चिटफंड कंपनी प्लैटिनम रियल कान लिमिटेड के संचालकों के विरुद्ध सबूत जुटाने थाना क्षेत्र के मनसिंहा, जामनगर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर निवेशकों से पूछताछ कर रही है। उक्त संदर्भ में दल से जुड़े सब इंसपेक्टर रविशंकर कुमार ने अपना मोबाइल नंबर 8987790865 को सार्वजनिक करते हुए बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच कार्य किया जा रहा है। बताया कि उक्त चिटफंड कंपनी में राशि निवेश करने वाले निवेशक उक्त मोबाइल संख्या पर उनसे संपर्क कर उन्हें अपने निवेश की जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। भविष्य में राशि की उपलब्धता होती है तो निवेशित राशि को पुनः पा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...