पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को मिला राजमिस्त्री का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहेबगंज|मंडरो प्रखंड अंतर्गत महादेववरण पंचायत में रांची से आए तीन सदस्यों की टीम ने साहेबगंज उपायुक्त के निर्देशानुसार महादेबवरण गांव के महिलाओं का तीन दिवसीय राज मिस्री कि प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हो गया। महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे रोज मोहम्मद ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुद से शौचालय निमार्ण करने के लिए राज मिस्री का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया गया, जो कि महिलाओं ने 3 फीट का गड्ढा खोदकर कर एवं ईंट जोड़कर शौचालय निर्माण की आधारशिला भी रखी। जहां आज प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद प्रशिक्षु महिलाओं को मैशन किट का भी वितरण किया। मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित ने प्रशिक्षु महिलाओं को शौचालय निमार्ण एवं खुले में शौच नहीं करने को लेकर जागरुक किया गया। महादेववरण पंचायत कि मुखिया ललिता देवी, मंडरो प्रखंड शोसल मोबलाइजर वशिम आलम, जन सेवक मनीष कुमार, जल सहिया पुनम देवी, मनोज वर्मा, दिनेश रजक, प्रशिक्षण ले रही महिलाओं में बेचनी देवी, दीक्षा देवी, बदामियां, रुकमनी थीं।

खबरें और भी हैं...