पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रुबेला टीकाकरण को लेकर हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहेबगंज|उधवा प्रखंड संसाधन केन्द्र उधवा में शनिवार को अगामी 26 जून से शुरू होनेवाली मिजिल्स रुबेला टीकाकरण को लेकर प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षकों के साथ एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 26 जून से शुरू होनेवाली मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिक अंसारी ने बताया कि उधवा प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को इस कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी मनोनीत किया गया तथा कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

टीकाकरण 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को लक्ष्य बनाते हुए 26 जून से शुरू इस अभियान में प्रथम सप्ताह और दूसरे सप्ताह सभी विद्यालयों के बच्चों का 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही बताया कि विद्यालय नहीं जाने वाले छोटे बच्चों का टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...