पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जन सहयोग से गांव में खुलेगा पुस्तकालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहेबगंज|गांव में पुस्तकालय खोलने के लिए जन सहयोग आवश्यक है। स्कूली बच्चों की ज्ञानवर्द्धन के लिए बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को आगे आकर अपना सहयोग देना चाहिए। हमारे विचार से जन सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए हर प्रखंडस्तर पर पुस्तकालय का निर्माण होना चाहिए, जिसमें हमसभी का सहयोग जरूरी है।

उक्त बातें डीडीसी नैंसी सहाय ने शनिवार को आम लोगों से अपील करते हुए कही। डीडीसी नैंसी सहाय ने कहा कि सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए एक उल्लेखनीय पहल है। शिक्षा के स्तर में सुधार, सरकार के साथ साथ बुद्धिजीवी व्यक्तियों एवं आम नागरिकों का भी दायित्व हैं। ग्रामीण क्षेत्र व दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यालयों में पढ़ रहे ऐसे शिक्षार्थियों, जिनकी स्थिति कमजोर होने तथा पुस्तकों के अनुपलब्धता के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने में कठिनाई होती है।

खबरें और भी हैं...