पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साहेबगंज में 24 अवैध क्रशरों को किया गया ध्वस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहेबगंज जिला के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अवैध पत्थर क्रशर के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान मंगलवार को चलाया गया। जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा महादेवगंज एवं करमटोला पहाड़ में 24 अवैध क्रशरों को ध्वस्त किया गया। जिनके कागजात अधूरे थे, उन क्रशरों को भी सील कर दिया गया। जिला खनन टास्क फोर्स की टीम में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल चिन्टू दोराय बुरु, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। वहीं मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में एक भी अवैध क्रशर को चलने नहीं दिया जाएगा। अवैध क्रशर के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान एक माह से जारी है, लगभग 100 से ज्यादा क्रसर अबतक ध्वस्त किए जा चुके हैं। डीसी संदीप सिंह ने प्रभार ग्रहण करने के साथ ही यह ऐलान किया था कि जिले में जितने भी पत्थर के क्रशर संचालित हैं नियमानुसार अपने लाइसेंस बना लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। बावजूद कई क्रशर संचालकों ने लाइसेंस नहीं बनवाया।

अवैध क्रशर पर छापेमारी करते अधिकारी।

शिकारीपाड़ा के पत्थर खदान से विस्फोटक बरामद

दुमका|जिले के नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ललिता कुंडी गांव में संचालित अवैध पत्थर माइंस में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। मौके से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि गिरफ्तार लोगों के बारे में पुलिस ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने माइंस से 69 पीस पावर जेल, एक बोरा अमोनियम नाईट्रेट, ड्रील मशीन एक सेट, ब्लास्टिंग मशीन एक सेट तथा एक पंप सेट बरामद किया है। जबकि खदान का संचालक लाल सोरेन मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यहां बता दें कि बीते दिनों शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से ही अवैध माइंस छिपाकर रखने और उसे निकालने के दौरान विस्फोट हो गया था जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

खबरें और भी हैं...