पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • जैव विविधता समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

जैव विविधता समारोह में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को जैव विविधता पर्षद, रांची सह एनएच कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के तत्वाधान में जैव विविधता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डीएफओ मनीष तिवारी व विषिष्ठ अतिथि के तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ मनीष तिवारी ने कहा कि बच्चों के बीच जैव विविधता की जानकारी देना जरूरी है। यही आगे चल कर देश का भविष्य सुधारेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने कहा कि साहिबगंज के पर्यावरण की सुरक्षा सभी नागरिकों पर है। इसके लिए सभी वर्ग को आगे आने की जरूरत है। भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन गड़बड़ाने से जैव विविधता में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। समय रहते चेतना होगा। कहा कि इसके लिए जागरुकता अभियान में बच्चों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच निबंध, चित्रांकन व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मौके पर एनएच कंसल्टेंसी के सीनियर मैनेजर नवीन कुमार श्रीवास्तव, जैव विविधता प्रबंधन समिति अशोक कुमार मंडल, संतोष कुमार सिंह, माधव भगवती, फ़िरोज़ अंसारी, मो इक़बाल हुसैन, नाजिरा खातून, एलिजाबेथ बेसरा, सद्दाम हुसैन सहित अन्य मौजूद थे। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी प्रथम, ईशा सिन्हा द्वितीय, सखी श्रेया तृतीय कोमल कुमारी संगीता कुमारी सांत्वना पुरस्कार, निबंध निबंध लेखन में पूजा कुमारी प्रथम बाबुल द्वितीय ऋषभ राज तृतीय प्रियंका कुमारी का विजेता कुमारी सांत्वना पुरस्कार स्लोगन राइटिंग में सुप्रिया कुमारी प्रथम शालिनी प्रिया द्वितीय सुमन कुमार तृतीय निकिता कुमारी व विवेक कुमार साहा, आरती कुमारी शोभा कुमारी रानी सोरेन सविता कुमारी व शशि कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कल शनिवार को पतना प्रखंड के विशनपुर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू बतौर अतिथि शामिल होंगी।

जैव विविधता समारोह को संबोधित करते अतिथि।

जैव विविधता समारोह में छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...