पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कंबल घोटाला और टैबलेट की खरीद पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: झामुमो

कंबल घोटाला और टैबलेट की खरीद पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: झामुमो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झामुमो ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस आरोप की तीखी निंदा की है जिसमें उन्होंने झामुमो पर भ्रष्टाचार में डूबने आरोप लगाया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री केवल कंबल घोटाला और टैबलेट की खरीद पर जनता को जवाब देने की हिम्मत दिखायें। श्वेत पत्र जारी करें। कंबल घोटाले पर दास मंत्रिमंडल के ही मंत्री सरयू राय ने कहा है कि यह चारा घोटाला से बड़ा है। इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। एसीबी जांच करने में अक्षम है। सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद झारक्राफ्ट की सीइओ ने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी कर बतायें कि उनकी नियुक्ति कैसे हुई। आज वह कहां है। क्योंकि उनके विरुद्ध जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ से शिक्षा विभाग द्वारा टैबलेट की खरीद की गयी। मुख्यमंत्री जनता को बतायें कि टैबलेट की खरीददारी कैसे हुई, उसका कंफिग्रेशन क्या है, उसका बाजार मूल्य क्या है। भट्टाचार्य सोमवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री से फिर गलत कराने की कोशिश : सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लिट्टीपाड़ा चुनाव के समय प्रधानमंत्री से बगल के साहेबगंज में आदिम जनजाति बल को पहाड़िया बटालियन का नाम देकर नियुक्ति पत्र बंटवा दिया गया। फिर धनबाद में प्रधानमंत्री से इसी तरह की गलती करायी जा रही है। क्योंकि गोमिया तो धनबाद के करीब है ही, सिल्ली भी बहुत दूर नहीं है।

मुख्यमंत्री कर रहे चुनाव में प्रशासनिक हस्तक्षेप : भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने गोमिया के दौरे में रात्रि में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर लिट्टीपाड़ा वाली भूल नहीं करने की हिदायत दे रहे हैं। गोमिया के 56 और सिल्ली के 44 बूथों को केंद्रित कर प्रलोभन दिया जा रहा है। स्कॉर्पियो और पैसे बांटे जा रहे हैं। बोकारो डीसी के ट्विट से भी स्कॉर्पियो बंटने की पुष्टि हो रही है।

प्रशासनिक तंत्र खुल कर भाजपा गठबंधन के पक्ष में काम कर रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिख कर भी झामुमो ने कार्रवाई करने और निष्पक्ष चुनाव कराने का आग्रह किया है।

सुप्रियो ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड के मूलवासियों-आदिवासियों को जाति में बांट रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अमर शहीदों का नाम लेकर उन्हें अपमानित व जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...