साहेबगंज|मंडरो प्रखंड सभागार में सोमवार को मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक हुई। जिसमें सभी बीएलओ को मतदाता सूची, रजिस्टर, एरर लिस्ट, वोटर कार्ड एवं प्रपत्र 6, 7,8 ,8 (क) जो कि नाम शुद्धिकरण, नया नाम जोड़ने एवं नाम हटाने से संबंधित जानकारी सभी बीएलओ को दी गई। साथ ही सभी बीएलओ को भौतिक सत्यापन करने के साथ-साथ प्रत्येक बूथ केन्द्र पर बीएलओ को जाकर रैंप की सुविधा हैं या नहीं इसे लेकर जांच करने की बात कही। साथ ही सभी बीएलओ को मतदाता आइकार्ड वितरण करने के लिए दिया गया। मौके पर बीपीओ प्रकाश सोरेन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडेय, जेई रवि रंजन, रवियुल अंसारी, संजय मंडल, रुद्र नाथ कुवंर, सुनील दास, बलराम दास, रुपेश चौधरी, पंकज कुमार, विजय मंडल, मनीष कुमार, जनक देव यादव, सुरेश साह थे।