पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बिहार के मुखिया पर हमला करने वाला कुख्यात साहेबगंज से धराया

बिहार के मुखिया पर हमला करने वाला कुख्यात साहेबगंज से धराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहेबगंज मुफस्सिल पुलिस ने दियारा के कुख्यात अपराधी संजय महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय बिहार व झारखंड के सीमा पर स्थित दियारा में सक्रिय था। इस अपराधी पर केवल साहेबगंज जिले में पांच से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इस संबंध में बुधवार पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उस दिन पूर्व बाखरपुर के पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला करने सहित कई मामलों का वांछित आरोपी संजय महतो को मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है, समकालीन अभियान के दौरान बुधवार की सुबह लगभग 3 बजे उक्त अपराधी को बिहार भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है। संजय महतो पर मुफस्सिल थाना में अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित लगभग चार से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय संजय के पास से एक 315 बोर राइफल मैगजीन के साथ एवं 315 बोर का नौ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि यह अपराधी शुक्रवार को बिहार के भागलपुर बाखरपुर के पूर्व मुखिया रंजन सिंह पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।

गिरफ्तार आरोपी और जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

बाखरपुर के पूर्व मुखिया पर हुआ था जानलेवा हमला

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर दियारा में शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:15 बजे रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला किया था। अपराधियों ने राइफल के कुंदे से पूर्व मुखिया का दोनों पैर तोड़ दिए थे। साथ ही जान मारने की नियत से उनपर दो गोली भी चलाई थी। जिसमें पूर्व मुखिया बाल-बाल बच गए। हालांकि एक गोली उनके बाएं कान को छेद कर निकल गई थी। बाद में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल पूर्व मुखिया रंजन सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का ईलाज चल रहा है। भागलपुर(बिहार) जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत बाखरपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया रंजन सिंह (53) मिर्जाचौकी से बाइक पर सवार हो कर बीते शुक्रवार को हाजीपुर होते हुए अपने घर बाखरपुर जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...