पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान को लेकर झारखंड-बंगाल सीमा सील, परेशानी
राजमहल पश्चिम बंगाल में 14 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत मिली। मालदा जिला अंतर्गत कई मतदान केंद्रों में गड़बड़ी की शिकायत थी। शिकायत को लेकर मतदान रद्द कर दिया गया था। चुनाव आयोग द्वारा पुनः 16 मई को कई जगहों पर पुनः मतदान कराया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पश्चिम बंगाल तथा झारखंड की सीमा को सील कर दिया गया था। जिसको लेकर राजमहल तथा मानिकचक के बीच चलने वाले फेरी सेवा के जहाज का आवागमन बुधवार को बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 मई को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुई थी। पंचायत चुनाव के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने वोटरों को वोट नहीं डालने देना, बूथ लूटने, बैलेट बॉक्स में आग लगाने, वोटर और प्रशासन के साथ मारपीट करने के कारण मालदा, मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों के कई बूथों पर चुनाव आयोग दोबारा मतदान कराने का निर्देश दिया था। जिसके तहत बुधवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से मानिकचक राजमहल फेरी सेवा को सील किया। फेरी सेवा बाधित रहने के कारण एलसीटी बन्द रहा। राजमहल फेरी घाट में जहाज नहीं चलने के कारण बोल्डर, पत्थर, गिट्टी, चिप्स, डस्ट, बालू आदि की ढुलाई कर पश्चिम बंगाल पूर्वोत्तर के राज्यों तथा बंगला देश बॉर्डर जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार लगी रही।
सीमा सील होने के बाद खड़ी ट्रकें।