पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पूनरास व थैलाना में रोज 6 घंटे पानी सप्लाई, कोहिना में 7 व सारायण में 6 टैंकरों से पानी देने की घोषणा पर माने ग्रामीण

पूनरास व थैलाना में रोज 6 घंटे पानी सप्लाई, कोहिना में 7 व सारायण में 6 टैंकरों से पानी देने की घोषणा पर माने ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सारायण से पांच किमी दूर पूनरास फांटे के पास छह गांवों में पेयजल समस्या को लेकर धरने के चौदहवें दिन मंगलवार को ग्रामीणों की सभा हुई। सभा के बाद प्रशासन के साथ करीब एक घंटे तक चली वार्ता में सहमति बनने पर ग्रामीणों की ओर से धरना अगले एक माह तक स्थगित करने की घोषणा की गई।

मंगलवार सुबह शुरू हुई ग्रामीणों की सभा लगातार पांच घंटे तक चली। सभा में सारायण सहित सारायण बास, पूनरास, कोहिणा सहित अन्य गांवों से महिला व पुरुष पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेता एडवोकेट निर्मल प्रजापत ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को गंभीर होकर कार्रवाई करनी चाहिए। पिछले चौदह दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं, मगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जनक्रांति जिलाध्यक्ष हरिसिंह बेनीवाल ने कहा कि छह गांवों के लोग पीने के पानी को तरस रहे हंै और अधिकारी केवल आश्वासनों से काम चला रहे हंै। अब ये सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को हर हाल में पेयजल की व्यवस्था करवानी होगी। सभा के बाद ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से वार्ता की। एक घंटे तक चली वार्ता में एसई राकेश लोहाड़िया ने जल्द ही समाधान करने की बात कही। सभा को राजू जाट, चिमनाराम फांडर, ताराचन्द कस्वा, दाताराम भाकर, उमाशंकर शर्मा, रामजीलाल, गोपीराम, जितेंद्र राठौड़ आदि ने भी संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि छह गांवों में पेयजल समस्या का समाधान नहीं होगा तो एक माह बाद फिर से धरना दिया जाएगा। संजय पूनियां, जयसिंह योगी, हनुमान पूनिया, लादूनाथ योगी, मांगीलाल योगी, भागूनाथ योगी, पप्पूनाथ योगी,ज यसिंह योगी, अनिल पूनियां, सुरेन्द्र पूनियां, रणवीर जयसिंह, पूनिया आदि मौजूद थे।

साहवा. पूनरास फांटे के पास पेयजल समस्या को लेकर धरने पर बैठे छह गांवों के ग्रामीण।

साहवा. पूनरास फांटे पर सभा को संबोधित करते किसान सभा के प्रजापत।

भास्कर न्यूज | साहवा

गांव सारायण से पांच किमी दूर पूनरास फांटे के पास छह गांवों में पेयजल समस्या को लेकर धरने के चौदहवें दिन मंगलवार को ग्रामीणों की सभा हुई। सभा के बाद प्रशासन के साथ करीब एक घंटे तक चली वार्ता में सहमति बनने पर ग्रामीणों की ओर से धरना अगले एक माह तक स्थगित करने की घोषणा की गई।

मंगलवार सुबह शुरू हुई ग्रामीणों की सभा लगातार पांच घंटे तक चली। सभा में सारायण सहित सारायण बास, पूनरास, कोहिणा सहित अन्य गांवों से महिला व पुरुष पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेता एडवोकेट निर्मल प्रजापत ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को गंभीर होकर कार्रवाई करनी चाहिए। पिछले चौदह दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं, मगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जनक्रांति जिलाध्यक्ष हरिसिंह बेनीवाल ने कहा कि छह गांवों के लोग पीने के पानी को तरस रहे हंै और अधिकारी केवल आश्वासनों से काम चला रहे हंै। अब ये सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को हर हाल में पेयजल की व्यवस्था करवानी होगी। सभा के बाद ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से वार्ता की। एक घंटे तक चली वार्ता में एसई राकेश लोहाड़िया ने जल्द ही समाधान करने की बात कही। सभा को राजू जाट, चिमनाराम फांडर, ताराचन्द कस्वा, दाताराम भाकर, उमाशंकर शर्मा, रामजीलाल, गोपीराम, जितेंद्र राठौड़ आदि ने भी संबोधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि छह गांवों में पेयजल समस्या का समाधान नहीं होगा तो एक माह बाद फिर से धरना दिया जाएगा। संजय पूनियां, जयसिंह योगी, हनुमान पूनिया, लादूनाथ योगी, मांगीलाल योगी, भागूनाथ योगी, पप्पूनाथ योगी,ज यसिंह योगी, अनिल पूनियां, सुरेन्द्र पूनियां, रणवीर जयसिंह, पूनिया आदि मौजूद थे।

सहमति : ग्रामीणों व प्रशासन में हुई वार्ता, गांव कोहिना-मदावास मे टंकी निर्माण एक माह बाद

सभा के बाद ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से वार्ता की। एक घंटे तक चली वार्ता में एसई राकेश लोहाड़िया ने बताया कि गांव कोहिना व मदावास मे टंकी निर्माण की वित्तीय स्वीकृति एक माह बाद मिल जाएगी। सारायण, बास सारायण में प्रगति रिपोर्ट बनाकर भेज दी है, उसकी स्वीकृति तीन माह के अन्दर मिल जाएगी। वही एक्सइएन सुरेश बत्रा ने बताया कि पूनरास व थैलाना के सार्वजनिक नलों में प्रतिदिन छह घंटे पेयजल सप्लाई दी जाएगी। कोहिना में 7, सारायण में छह व बास सारायण में पांच टैंकर पानी आपूर्ति करेंगे। तीन हाईडेट लगा दिए गए हैं जिसपर 16 सदस्य प्रतिनिधिमण्डल ने सहमति जताते हुए सारायण व बास सारायण के लिए एक माह का समय देने की बात कही।

वार्ता में ये रहे मौजूद

वार्ता में जलदाय विभाग एसई राकेश लोहाड़िया, एक्सइएन सुरेश बत्रा, एईएन मांगीराम मूंड, तारानगर एसडीएम इंद्राजसिंह, तहसीलदार राजेंद्रसिंह, तारानगर सीआई हरजिंद्रसिंह, सानिवि एईएन ओमप्रकाश शर्मा शामिल थे। इसी प्रकार ग्रामीणों की ओर से निर्मल प्रजापत, हरीसिंह बेनीवाल, ताराचंद कस्वा, विनोद पिलानिया, मोहरसिंह सहारण, सत्यनारायण योगी, किशननाथ योगी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...