पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौ दिन से खेत में पड़ी बिजली लाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहवा | गांव सारायण के पास साहवा-भालेरी सड़क पर एक खेत में टूटे पोल व बिजली लाइनों को नौ दिन बाद भी ठीक नहीं किया गया है। आठ मई को आई तेज आंधी से खेत में बिजली पोल टूट गया तथा केबल भी जमीन आ गिरी। विभाग को दूसरे दिन ही सूचना दे दी गई थी। सूचना के चार-पांच दिन बाद पोल तो खड़ा कर दिया गया, मगर बिजली लाइनों को ठीक नहीं किया गया। इस संबंध में जब पोल लगाने आए कर्मचारियों को कहा, तो उन्होंने कहा कि लाइन जोड़ने का काम हमारा नहीं है। गिरी लाइनों से ही बिजली सप्लाई की जा रही है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...