साहवा. अस्पताल के बाहर परिंडे में पानी डालते डॉ. संदीप व अन्य।
साहवा | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर लगे पेड़ों पर रविवार को चिकित्सकों की ओर से पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए व उनमें पानी डालकर नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। सीएचसी के डॉ. संदीप डूढ़ाणी व डाॅ. रामेश्वर भाकर ने कहा कि मूक पक्षियों की सेवा के लिए इससे अच्छा कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता। इस मौके पर मेडिकल एसोसिएशन सदस्य रामस्वरूप कस्वा, वेदप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र प्रजापत, सांवरसिंह शेखावत, देवीलाल जाखड़,राजकुमार धेतरवाल आदि उपस्थित थे।