ग्राम मल्दी का रामसागर तालाब सूखने की कगार पर, निस्तारी की समस्या
सेल| ग्राम पंचायत मुड़पार के आश्रित ग्राम मल्दी के रामसागर तालाब सूखने की कहार पर है। तालाब में बचा पानी मटमैला हो गया है। जलस्रोत भी नीचे चला गया है। गांव में जलसंकट गहराने से निस्तारी की विकराल समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं जहां नहर की सुविधा है, वहां तक सभी ग्रामों में जलसंकट समस्या से निजात मिल गई है। वहीं तालाब में कमल के फूल खिलने से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।