Áआने वाली 24 मई काजोल के लिए बेहद खास है। इस दिन सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी वैक्स स्टेच्यूू पहली बार प्रदर्शित की जाएगी। इस यादगार पल को और खास बनाने के लिए उनके साथ उनकी बेटी न्यासा भी मौजूद रहेंगी। इस मौके पर अजय देवगन नहीं पहुंच पाएंगे। वे इन दिनों मुंबई में अपनी फिल्मों की बैक टू बैक शूटिंग में बिजी हैं। स्टैच्यू के अनवेलिंग के बाद काजोल सिंगापुर में कुछ दिन और रुककर बेटी न्यासा के साथ वक्त बिताएंगी, जो वहां अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।
 इस साल जनवरी में मैडम तुसाद की टीम ने मुंबई में 200 से ज्यादा सेलेब्रिटीज के मेजरमेंट लिए थे, जिसमें काजोल का नाम भी शामिल था। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल इन दिनों प्रदीप सरकार की फिल्म ‘इला’ की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी जिसेे अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं।