पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वसेन समाज की बैठक में एकजुटता पर दिया जोर

सर्वसेन समाज की बैठक में एकजुटता पर दिया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी। नगर के शिवघाट स्थित सेन भवन में मंगलवार को सर्व सेन समाज का बैठक हुई। इसमें सेन जयंती मनाने पर चर्चा की गई। व्यावसायिक सेलून संघ का भी गठन किया गया और अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष जय श्रीवास, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास, सचिव पूरन सेन को मनोनित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डॉ.संजीव श्रीवास, सेलून संघ के जिलाध्यक्ष विनोद श्रीवास, सर्व सेन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद श्रीवास ने कहा कि हम सबको को समाज हित में काम करते रहना चाहिए जिससे समाज का विकास हो सके। साथ ही समाज के संगठन पर भी जोर देते हुए एकजुट रहने की बात कही। इस अवसर पर नरेंद्र, सुरेश, बल्लू, रघुवीर श्रीवास आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...