सुतियापारा में वट सावित्री व्रत रखा अखंड सौभाग्य की कामना की
सेल| ग्राम के सुतिया पारा शिव मंदिर के पास सुहागिनों ने अखंड सौभाग्यवती की कामना से वट सावित्री का व्रत रखा। पति की दीर्घायु के लिए वट पेड़ पर धागा बांधकर परिक्रमा की। सावित्री माता को श्रृंगार सामग्री एवं नैवेद्य चढ़ाकर वट सावित्री की कथा सुनी। कथावाचक पं. कीर्तिकुमार पाण्डेय ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनाई। इस अवसर पर अनुसुइया पाण्डेय, मंदाकिनी वैष्णव, रेणु वैष्णव, सुषमा साहू, सुरहुत्ती साहू, गुड्डी साहू, उषा साहू, पुष्पा साहू, राधा साहू, ज्योति साहू, योगिता शर्मा मौजूद रहीं।