रविवार का दिन सबसे अधिक गर्म दिन साबित हुआ तापमान 46 डिग्री सेल्सीयस जा पंहुचा। रविवार को सुबह से ही गर्मी व उमश से लोग परेशान रहे। दोपहर को सूर्य ने आग उगलना शुरू कर दिया था। जिसके चलते रविवार को दोपहर सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री तक पंहुच गया। गर्मीं के चलते सड़के वीरान रहीं। गर्मीं इतनी अधिक थी कि कूलर और पंखे भी ठण्डक नही पहुच पा रहा थे। ऐसी की स्थिति खराब रही रविवार को दिन में तो गर्मी थी लेकिन शाम 6.52 बजे तापमान 43 डिग्री रहा व रात को 7.10 बजे तक तापमान 41 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को अगले दो दिन गर्मीं से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके बाद मई महीने के अंतिम सप्ताह में तापमान अपने उच्चतम स्तर पर जाकर 48 डिग्री पंहुचने की संभावना जताई जा रही है। जिसके अनुसार 27 मई रविवार को 47 डिग्री, 28 मई सोमवार व 29 मई मंगलवार को तापमान 48 डिग्री जाने की संभावना एक्यूवेदर एक्सटेन्डेट फोरकास्ट द्वारा की गई हैं। जिसक अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में तापमान कहर ढ़ाएगा।
28 व 29 मई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आगमन मुंगेली हो रहा है। इस अवसर पर तापमान बढ़ने से सरकारी अधिकारियों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि इस बार आग लगने की घटनाएं ज्यादा नही हुई हैं। इस लिए इस विषय में परेशानी नही हुई है। पिछले साल आग लगने की घटनाएं ज्यादा हुईं थी, इस बार अग्निशामक यंत्र की खरीदी की प्रक्रिया तो पूरी हुई है लेकिन दमकल अब तक मुंगेली को नही मिल पाया है जिसके चलते नगर पालिका परिषद् के अधिकारी चिंतित है।
जिले में आग बुझाने के यंत्र पर्याप्त मात्र में नही है पिछले साल बिलासपुर से फायरब्रिगेड मगाना पड़ा था यद्यपि लोरमी को फायरब्रिगेड उपलब्ध कराया गया था लेकिन लोरमी से भी फायरब्रिगेड की मांग की जाती है। लेकिन हालत यह कि अधिकारी बताते है कि लोरमी से फायरबिग्रेड के मांग आते रहती है।
जिसका कारण यह बताया जाता है कि मेन्टनेस के अभाव में लोरमी के फायरब्रिगेड काम नही कर पाता है।आने वाले समय में जब तापमान कहर ढाहते हुए 48 डिग्री तक पहुचने का सभावना है ऐसी स्थिति में स्वस्र्फूत आग लगने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता ऐसी अवस्था में फायरब्रिगेड की संख्या व वाटर लेबिल नीचे चले जाने से पानी की समस्या भी एक बड़ी समस्या बन कर रह गई है।