बिलासपुर | ऑल इंडिया ओपन पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन जाजपुर (ओडिशा) में होना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की 12 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा हो चुकी है। सेलेक्शन के बाद सभी खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैंप बिलासपुर में लगाया गया चिंगराजपारा मैदान में चल रहे कैंप में खिलाड़ियों को कबड्डी की बारीकियां को बताया जा रहा है। शनिवार को कोच हेमंत यादव ने सभी खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास कराया।