गांव डानसीवाल में धार्मिक समारोह करवाया
सैलाखुर्द| डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गांव डानसीवाल में श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा 14 अप्रैल को सांय 5 बजे समागम करवाया जा रहा है। इसमें केयर एंड केयर सिलाई सेंटर में सिलाई कढ़ाई सीखने वाली लड़कियों को संस्था के प्रबंधक सम्मानित करेंगे और इस मौके गांव के 12 से 16 वर्षीय सभी फुटबॉल प्लेयरों को स्पोर्ट्स किट दी जाएंगी। इसके अलावा गांव के 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी संस्था द्वारा सम्मानित करेंगे। गांव सरपंच कुलवंत राय ने बताया कि इस दिन रात को तीन प्रचारक समागम में लोगों को डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। इस मौके लोगों के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था भी होगी।