पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पद्दी सूरा सिंह दाना मंडी से करोड़ों की आय पर न सड़क, न सीवरेज, न लाइट : बगीचा

पद्दी सूरा सिंह दाना मंडी से करोड़ों की आय पर न सड़क, न सीवरेज, न लाइट : बगीचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सैलाखुर्द

जिले की बड़ी मंडियों में शुमार पद्दी सूरा सिंह दाना मंडी मे आढ़ती एसोसिएशन की बैठक प्रधान बगीचा सिंह की अध्यक्षता में हुई। आढ़तियों ने मंडी के अधूरे पड़े विकास कार्यों पर चर्चा के बाद मंडी बोर्ड के चेयरमैन के नाम एक मांगपत्र मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर जसप्रीत सिंह को भेंट किया। मांगपत्र में सबसे प्रमुख पीने वाली वाले पानी की समस्या को देखते हुए मंडी परिसर में पानी की एक बड़ी टंकी बनाने की मांग की गई ताकि मंडी में पानी की समस्या हल होने के साथ-साथ अतिरिक्त पानी साथ लगते गांवों को सप्लाई किया जा सके। इसके अलावा करीब 42 एकड़ में फैले मंडी परिसर में सीवरेज डालने, लेबर के लिए बाथरूमों का प्रबंध करने, मंडी परिसर के साथ-साथ सैला खुर्द से गांव पद्दी सूरा सिंह की मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने, गेहूं चोरी रोकने के लिए चौकीदारों का प्रबंध करने व मंडी परिसर में सेंटर वाली खस्ताहाल मुख्य सड़क को दोबारा नया बनाने की प्रमुख सात मांगें रखी गई। बगीचा सिंह ने कहा कि मंडी बोर्ड को पद्दी सूरा सिंह की दाना मंडी से करोड़ों रुपए सालाना आमदनी होती है परंतु मंडी की समस्याओं को दूर करने के लिए मंडी बोर्ड द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर जसप्रीत सिंह ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि मार्केट कमेटी सचिव के माध्यम से जल्द ही उनका मांगपत्र बोर्ड चेयरमैन को समाधान के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता, राणा आर कवर, अश्विनी कुमार, सुरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, जुझार सिंह, रणजीव कुमार, वरुण गुप्ता, ललित गुप्ता, बलवीर सिंह, राजिंदर सिह, प्रेमनाथ व मनीष सिंह सहित अन्य आढ़ती मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...