सैलाखुर्द | गांव त्यारा में स्थित संधू गोत्र के जठेरों पर प्रबंधक कमेटी द्वारा 20 मई को सालाना जोड़ मेले करवाया जाएगा। पूर्व सरपंच दर्शन सिंह संधू ने बताया कि इस दिन सुबह 10:00 बजे झंडा चढ़ाने के साथ पित्रों का पूजन शुरू होगा और भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने संधू समाज के लोगों से पित्रों का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।