सैलाखुर्द | न्यू दशमेश पब्लिक स्कूल सैला कलां में अध्यापकों की प्रेरणा से 600 बच्चों ने एमआर टीके लगाए। इस मौके प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी के डॉ. सतविंदर सिंह, एएनएम रेखा रानी, बलजिंदर कुमारी व संतोष कुमारी ने आशा वर्करों की टीम के साथ स्कूल के 600 विद्यार्थियों को एमआर टीके लगाए। इस मुहिम की सफलता के लिए स्कूल प्रबंधकों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्कूल के एमडी देवेंद्र सिंह, मेडम सुप्रीत कौर, प्रिंसिपल सोहनला, रूपेश कुमार, डीपी गुरप्रीत सहित विद्यार्थियों भरपूर प्रशंसा की है।