जरनैल सिंह ने बच्चों को कापियां व पेन भेंट किए
सैलाखुर्द| गांव पेंसरा के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने गांव के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल के आंगनबाड़ी से लेकर 5वीं कक्षा के सभी स्कूली बच्चों को कापियां व पेन भेंट किए। उनके इस नेक कार्य के लिए स्कूल हेडटीचर तलविंदर कौर, टीचर निर्मल कौर, गांव के नंबरदार छोंका सिंह, महेंद्र सिंह ढिल्लो, पंच कृष्णा देवी, स्कूल प्रधान मीना रानी, कमलजीत कौर, हरबंस कौर, सुरजीत कौर, मनजीत कौर, हरबंस सिंह, टीचर केवल राम ने जरनैल सिंह का आभार जताया।