विधवा महिला की मदद कर मनाया जन्मदिन
सैलाना | नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष व वार्ड 14 से पार्षद मंगलेश कसेरा ने अपना जन्मदिन एक पीड़ित महिला की मदद कर मनाया। कसेरा जब अपने मित्रों के साथ सैलाना स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित कर रहे थे, उन्हें जानकारी मिली कि अयोध्या बस्ती में सुनीता ररोतिया के पति की मृत्यु कुछ समय पहले करंट से हो गई और कुछ कारणों से शासन द्वारा उसे किसी तरह की सहायता नहीं मिल रही है। कसेरा अयोध्या बस्ती पंहुचे आैर महिला की मदद कर 5 हजार रुपए का चेक भेंट किया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें व अन्य व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। मनोनीत पार्षद रवि शर्मा, दिलीप डामर, मुकेश पटेल, जितेंद्र दया, निर्मल पडियार, राजेन्द्र परमार, अयोध्या बस्ती के रतन, समरथ, दिलीप, अमृत परमार, जावेद खान आदि मौजूद थे।