पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ग्रामीणों काे दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणों काे दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजयुमो ने चलो पंचायत की ओर अभियान के तहत सोमवार को सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सुंडी में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रूपरेखा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, सैलाना विधायक संगीता विजय चारेल द्वारा बनाई गई। केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज राठौर द्वारा दी गई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेच लगाकर आवास योजना के हितग्राही, तीर्थ दर्शन योजना व उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। हितग्राहियों भांजी भाभर, वीरजी नानूराम भगोरा, देव चंद नानजी, अमलियार नाथू वसुनिया का सम्मान किया गया । सरपंच मुकेश देशवीर वसुनिया, राकेश पाटीदार नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...