पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • किसानों को समस्या हो तो मुझे बताएं एसपी

किसानों को समस्या हो तो मुझे बताएं- एसपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैलाना | कृषि मंडी में गुरुवार सुबह एसपी अमित सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया, उन्होंने किसानों से विभिन्न मुद्दों पर बात की। एसपी ने किसानों से सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल-जवाब किए।

मुख्यमंत्री ने ही जिलों में पदस्थ प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों को भावांतर योजना के खरीदी केंद्रों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसपी इसी सिलसिले में मंडी पहुंचे थे। फिलहाल सैलाना मंडी में भावांतर योजना के अंतर्गत प्याज तथा लहसुन की बंपर आवक हो रही है। मंडी प्रांगण में पदस्थ दरियासिंह चौहान ने बताया एसपी ने किसानों से बात की और कहा कि यदि किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो मुझसे साझा करें। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी मंडी सचिव आत्माराम विजयवर्गीय, शिवकुमार कंडारी, पप्पू पारगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भवांतर योजना के अंतर्गत प्याज के कट्टों की खरीदारी 16 मई को शुरू हो गई है। 16 मई को 3500 कट्टे मंडी प्रांगण में पहुंचे।

खबरें और भी हैं...