पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्बधों में जहां दिखावा होगा वहां बनावटीपन भी होगा:व्यास

सम्बधों में जहां दिखावा होगा वहां बनावटीपन भी होगा:व्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंचनपुर उप तहसील क्षेत्र के गांव कुरेदा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में आज चौथे दिन नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भागवत कथा व्यास आचार्य केशव देव महाराज ने भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था। देवइच्छा से पिता वासुदेव अपनी 8वीं संतान को बचाने के लिए उसे गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ आए। आचार्य केशव देव ने ‘नंद के आनंद भयो जै कन्हैया लाल की, हाथी दीजो घोड़ा दीजो और दीजो पालकी’ बधाई गीत गाया तो पंडाल में बैठे सभी भक्त झूमने लगे। आचार्य ने भगवान की महिमा सुनाते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों के वश में रहते हैं, वह भक्त के जीवन में जब चाहे आ सकते हैं, दिल से भक्त बुलाए तो बांके बिहारी दौड़े चले आते हैं। सूर्यवंश में भगवान श्री राम हुए जिन्होंने अपने जीवन में सदा मर्यादा का पालन किया और चन्द्रवंश में भगवान श्री कृष्ण ने अपनी अनन्य लीलाओं से भक्तों को सुख दिया। आचार्य ने कहा कि संसार में संबंध बनाओगे तो दिखावा जरूर होगा, जहां दिखावा होगा वहां बनावटीपन होगा, जहां बनावट होगी वहां सजावट होगी, जहां सजावट होगी वहां मिलावट होगी तथा जहां मिलावट होगी वहां गिरावट भी जरूर होगी, इसलिए संसार में संभलकर सत्य को अपनाकर चलो, भगवान को जरूर याद रखो इसी में जीव का हित है। भागवत समापन पर आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

सैंपऊ. भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।

शनि जयंती पर गाड़िया लुहारों को सामग्री वितरित

सैंपऊ। मंगलवार के दिन शनि जयंती के महोत्सव पर सैंपऊ ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने अन्य कई समाज के लोगों के साथ कस्बे में गाडिया लुहार परिवारों के बीच पहुंचकर वस्त्र, नहाने व कपड़े धोने के साबुन सहित दैनिक जीवन में काम आने वाली रोजमर्रा की सामग्री वितरित की गई। गाडिया लुहार परिवारों के बीच पहुंचे लोगों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया। आचार्य योगेश शास्त्री ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज ब्लॉक अध्यक्ष चंचल तिवारी, युवा नगर अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, ब्राह्मण समाज के युवा तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, अनिल मोदी, लवलेश शास्त्री, राजवीर सिंह परमार, लोहरे शर्मा, शैलेंद्र पचौरी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...