शनिवार को धौलपुर भरतपुर नेशनल हाईवे 123 पर तसीमो से आगे कोल्ड स्टोरेज के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने सैंपऊ की ओर से बाइक आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गांव लौट रहे करीमपुर के नएरापुरा निवासी देशराज कुशवाह को बुरी तरह से घायल हो गया।
वहीं बाइक पर पीछे बैठा 8 वर्षीय भांजा अंकुल पुत्र जितेंद्र कुशवाह निवासी वाला का नगला मामूली रूप से घायल हुआ है। घायलों को एंबुलेंस 108 के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार देशराज अपनी बहन की ससुराल गांव वाला का नगला से घर लौट रहा था। उसके साथ 8 वर्षीय भांजा अंकुल पुत्र जितेंद्र कुशवाह भी बाइक पर पीछे बैठा हुआ था।
तसीमो से आगे कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आते हुए ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठा हुआ अंकुल उछलकर दूर जा गिरा। वहीं बाइक चला रहा देशराज सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।