सैंपऊ |बसई जगनेर के अंतर्गत शनिवार को बैंक से रुपए निकाल जा रहे ग्राहक से दो अज्ञात युवक दस हजार रुपए छीनकर भाग गए। घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के केनरा बैंक तांतपुर स्टेशन के पास की है।
महेशचंद निवासी घसकटा रुपए निकालने के लिए दोपहर एक बजे केनरा बैंक आया। बैंक से अड़तालीस हजार रुपए निकाले, जिनमें से कुछ रुपए उसने अंदर की जेब में रख लिए और कुछ पैसे बगल की जेब में रखकर बैंक से बाहर आया। पहले से घात लगाए दो अज्ञात संदिग्ध युवक बैंक से कुछ दूर आगे महेश की जेब से दस हजार की एक गड्डी निकाल कर भाग गए। घटना की शिकायत लेकर वह परिजनों के साथ थाने पहुंचा। पीडि़त की शिकायत पर बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पीडि़त ग्राहक ने सीसीटीवी फुटेज में अपने साथ घटना को अंजाम देने वाले युवकों का हुलिया पहचान लिया।
सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक बैंक के अंदर ग्राहक के पीछे ही प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। वे बैंक के अंदर उसके क्रिया कलापों को देखकर बैंक का सुरक्षा गार्ड उनसे कुछ कहते दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में ग्राहक बैंक से रुपए निकाल कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है और संदिग्ध दोनों युवक उसके पीछे जाते दिखाई दे रहे हैं।