पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान: योगेश

भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान: योगेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ. भंडारे में प्रसादी ग्रहण करते हुए ग्रामीण।





राजपुर में भागवत कथा प्रारंभ

सैंपऊ | उपखंड के गांव राजपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन आचार्य योगेश कृष्ण शास्त्री ने संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के पहले दिन भागवत कथा का महत्व का वर्णन करते हुए धुंधकारी, अजामिल एवं राजा जड़भरत की कथा सुनाई। शास्त्री ने श्रोताओं को बताया कि भागवत कथा एक कल्पवृक्ष के समान है, जिसकी शरण में जाने पर मनुष्य सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। भगवान का नाम इस संसार रूपी नैया को पार करने के लिए बहुत आवश्यक है।

रजौरा खुर्द में विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा आज से

निकटवर्ती कस्बा रजौरा खुर्द में स्वर्ग आश्रम पर 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पूज्यनीय संत दामोदर दास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया है।

भंडारे में लोगों ने पाई प्रसादी

कंचनपुर इलाके के गांव कुरेंदा में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में साधु संत, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की।

धर्म-समाज

खबरें और भी हैं...