पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सगाई टूटने पर बिचौलिये ताऊ को पहले लाठी सरियों से पीटा फिर गोली मारी

सगाई टूटने पर बिचौलिये ताऊ को पहले लाठी-सरियों से पीटा फिर गोली मारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालौनी में बीती रात करीब 12 बजे गांव के ही आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने 80 वर्षीय वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और गोली मार दी। वृद्ध को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में मुरारी लाल गुर्जर ने बताया कि उसका परिवार बीती रात घर में सो रहा था। अचानक गांव के राजकुमार, अजब सिंह, भूप सिंह, धर्मवीर, सुरेंद्र पुत्र भगवान् सिंह बंदूक-कट्टा और सरियां लेकर आए, जिन्होंने उसकी मां से छेड़खानी की। शोर सुनकर पिता सूबेदार पुत्र रतिमान जाग गया। बदमाशों ने 80 बर्षीय पिता का कपडे से मुँह बंद कर लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी राजकुमार ने वृद्ध के हाथ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने घर में जमकर कर लूटपाट की। हथियारों की नोक पर महिलाओं से छेड़छाड़ की गई। जब चीख पुकार ग्रामीणों ने सुनी तो गांव के लोग पहुंच गए। उससे पूर्व ही सभी आरोपी घर से सामान लूटकर फरार हो गए। रात को ही घायल को बाड़ी कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ गंभीर अवस्था जिला अस्पताल रैफर कर दिया। ताऊ और भतीजे का है वृद्ध को पीटने वाले आरोपी रिश्ते में भतीजे लगते हैं। दोनों पक्षों के बीच झगड़े की वजह सूबेदार के छोटे भाई भगवान सिंह उर्फ भग्गो के लड़के का रिश्ता टूटना बताया जा रहा है। यह रिश्ता सूबेदार की मध्यस्थता में लड़की वालों को 3 लाख रुपए देकर तय हुआ बताया जाता है। जिसे वधू पक्ष की ओर से कुछ महीने पहले तोड़ दिया गया है। इसको लेकर 80 वर्षीय ताऊ और भतीजों के बीच ठन गई है। लोगों ने बताया कि संबंध टूटने से भगवान सिंह के लड़के सदमे में आ गए हैं। उन्हें कई दिन से यह कहते हुए सुना जा रहा है था कि संबंध टूटने के बाद अब बे जी कर क्या करेंगे।

खबरें और भी हैं...