सैंपऊ | रविवार को कंचनपुर थाना इलाके में पुलिस द्वारा चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टरों की घेराबंदी के दौरान पुलिस कर्मियों पर बजरी माफिया द्वारा ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास करने के मामले को पुलिस के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने सोमवार को लालौनी- बीधौरा का नगला मार्ग पर बजरी लेकर निकल रहे माफिया की घेराबंदी करते हुए दो ट्रैक्टरों को पार्वती नदी की रपट पार करते पकड़ लिया। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित बजरी परिवहन करते हुए लोकेंद्र पुत्र प्रताप सिंह जाति जाट निवासी पत्तीपुरा थाना बसेडी को बिना नंबरी ट्रैक्टर के गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोडकर फरार हो गया।