पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामांतरण के लिए 18 सालों से परेशान, चंद मिनटों में समाधान

नामांतरण के लिए 18 सालों से परेशान, चंद मिनटों में समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ | उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपहेरा में गुरुवार को अटल सेवा केंद्र पर न्याय आपके द्वार राजस्व अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष से गलत नामांतरण की शुद्धि के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे एक परिवार को उपखंड अधिकारी विनोद मीणा के द्वारा चंद मिनट में शुद्धि करा कर बड़ी राहत दी है।

उपखंड अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि शिविर में कमलेश प|ी गोपाल सिंह के द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में नामांतरकरण शुद्धि को लेकर परिवार दिया था। परिवादिया ने बताया कि उसके पति गोपाल त्यागी की मृत्यु वर्ष 1999 हो गई थी। तब पटवारी के द्वारा नामांतरकरण खोलते समय गणेशी, मोनू, रिंकू नाम गलत इंद्राज हो गए थे। जिस की शुद्धि के लिए वह पिछले 18 वर्ष से कोर्ट कचहरी के चक्कर काटते काटते वृद्ध हो चुकी है और उसके बेटे नाबालिग से बालिग। बेवा कमलेश द्वारा दिए गए परिवाद को मीणा ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को मामले का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी विनोद मीणा की पहल पर राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि कराई।

खबरें और भी हैं...