सैंपऊ | कौलारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना के मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि मंजू प|ी भूपेंद्र निवासी नगला हरलाल ने 2014 में अपने पति भूपेंद्र के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला कौलारी थाना पर दर्ज कराया था। पीड़िता मंजू देवी ने पति पर दहेज को लेकर आये दिन मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 के तहत मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी पति चार साल से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने देर रात को घर पर दबिश देकर आरोपी पति भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।