थाना इलाके के गांव रजौरा खुर्द में हाईवे स्थित एक संत आश्रम पर बदमाश आए और जगार होने पर एक संत को बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे संत रामदास त्यागी उर्फ धांधू बाबा निवासी बाह जैतपुर उत्तर प्रदेश के सिर में 24 टांके आए हैं। पीठ और हाथ पैरों में भी गहरी चोटों के निशान हैं। घटना के बाद आश्रम पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने रात को ही बदमाशों की तलाश में इधर उधर बाइक दौडाईं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने मामले में पुलिस कार्रवाई कराने पर जोर देने की बात कहते हुए समझायश कर जाम खुलवा दिया।
घटना बीती रात ढाई बजे की है। जब नेशनल हाईवे 123 से सटे संत दामोदार दास महाराज के आश्रम पर अज्ञात तीन बदमाश ने चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने आश्रम के मुख्य कमरे पर चढे़ किवाडों पर लगी कुंडी को कटर से काटकर कमरे के अंदर घुसने की कोशिश की। तभी आहट सुनकर कमरे के बाहर सोए हुए संत रामदास त्यागी बाबा जाग गए। उन्होंने पीछे से एक बदमाश को दबोच लिया। बाबा और बदमाश के बीच उठा पटक होते देख अंदर घुसे दो बदमाशों ने बाहर निकलकर बाबा के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर आश्रम से कुछ दूरी पर सो रहा गांव का बसंता कोली बाबा को बचाने के लिए आगे आया तो एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया। जिससे बसंता ठिठक गया। बदमाशों ने उसे तमंचे की नोंक पर बंधक बनाकर साईड में बिठा दिया। इसके बाद बदमाशों ने बाबा के साथ जमकर मारपीट की। जिससे सिर में 24 टांके आए है। संत की पीठ और हाथ पैरों में भी गंभीर चोट आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात को ही पुलिस को घटना की सूचना दी। लेकिन गाडी खराब होने के कारण रात को घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। बाद में घटना की सूचना पर आश्रम पर ग्रामीणों का जमावडा लग गया। ग्रामीणों ने रात को ही बाबा रामदास को सैंपऊ के एक निजी क्लीनिक पर लाकर उपचार कराया।
दो दिन बाद होनी है 51 कुंडीय यज्ञ और कथा की शुरुआत
बाबा दामोदर दास महाराज के आश्रम पर दो दिन बाद 20 मई से विश्व शांति, मानव कल्याण के लिए 51 कुंडीय यज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ होना है। जिसकी तैयारी को लेकर बाबा दामोदर दास किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। वे आश्रम पर अपने गुरू को छोड गए थे। वारदात का शिकार रामदास त्यागी बाबा ने बताया कि वह बाह जैतपुर उत्तर से 8 दिन पूर्व अपने शिष्य के आश्रम पर आयोजित यज्ञ आयोजन के निमंत्रण पर शामिल होने आए थे। उनके साथ इस तरह की घटना हो जाएगी। ऐसा सपने में भी नहीं सोचा था। लोगों ने पुलिस से घटना का खुलासा और आरोपियों का पता लगाने की मांग की है।
भास्कर संवाददाता | सैंपऊ
थाना इलाके के गांव रजौरा खुर्द में हाईवे स्थित एक संत आश्रम पर बदमाश आए और जगार होने पर एक संत को बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे संत रामदास त्यागी उर्फ धांधू बाबा निवासी बाह जैतपुर उत्तर प्रदेश के सिर में 24 टांके आए हैं। पीठ और हाथ पैरों में भी गहरी चोटों के निशान हैं। घटना के बाद आश्रम पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने रात को ही बदमाशों की तलाश में इधर उधर बाइक दौडाईं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने मामले में पुलिस कार्रवाई कराने पर जोर देने की बात कहते हुए समझायश कर जाम खुलवा दिया।
घटना बीती रात ढाई बजे की है। जब नेशनल हाईवे 123 से सटे संत दामोदार दास महाराज के आश्रम पर अज्ञात तीन बदमाश ने चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने आश्रम के मुख्य कमरे पर चढे़ किवाडों पर लगी कुंडी को कटर से काटकर कमरे के अंदर घुसने की कोशिश की। तभी आहट सुनकर कमरे के बाहर सोए हुए संत रामदास त्यागी बाबा जाग गए। उन्होंने पीछे से एक बदमाश को दबोच लिया। बाबा और बदमाश के बीच उठा पटक होते देख अंदर घुसे दो बदमाशों ने बाहर निकलकर बाबा के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर आश्रम से कुछ दूरी पर सो रहा गांव का बसंता कोली बाबा को बचाने के लिए आगे आया तो एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया। जिससे बसंता ठिठक गया। बदमाशों ने उसे तमंचे की नोंक पर बंधक बनाकर साईड में बिठा दिया। इसके बाद बदमाशों ने बाबा के साथ जमकर मारपीट की। जिससे सिर में 24 टांके आए है। संत की पीठ और हाथ पैरों में भी गंभीर चोट आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात को ही पुलिस को घटना की सूचना दी। लेकिन गाडी खराब होने के कारण रात को घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी। बाद में घटना की सूचना पर आश्रम पर ग्रामीणों का जमावडा लग गया। ग्रामीणों ने रात को ही बाबा रामदास को सैंपऊ के एक निजी क्लीनिक पर लाकर उपचार कराया।
घटनास्थल से दो खेत की दूरी पर मिली बाइक
ग्रामीणों को बदमाशों की तलाश के दौरान आश्रम से दो खेत की दूरी पर नहर की बगल से एक बाइक लावारिश हालत में मिली है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बाइक को बरामद कर लिया है। बाइक पर करौली का नंबर अंकित है।
पुलिस ने जुटाई बदमाशों की जानकारी
संत के साथ मारपीट की घटना को लेकर पुलिस थाने से एएसआई महेश शर्मा सुबह रजौरा खुर्द स्थित आश्रम पहुंचे। उन्होंने संत रामदास बाबा से घटना की पूरी जानकारी लेते हुए बदमाशों के हुलिए से लेकर उनके पास हथियार आदि के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान संत रामदास बाबा ने बताया कि बदमाश उनके पास से झोली में रखी करीब 50 हजार की नगदी और मोबाईल लूटकर ले गए।